दारू के हिंदी चुटकुले

...दारू पीने वालों के मजेदार झटके...

1.एक शराबी दारू पी पी कर मर गया लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो :~ वो मर के भी यह कह गया, शराब तो ठीक थी पर मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला..

2.एक शराबी साधू से टकरा गया तो साधू बोला :- "अरे मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं."
शराबी -: "बाबाजी रुको, मुझे गिलास ले आने दो।"

3.उपदेशक :- "अगर गधे को शराब और पानी दोनों पीने को दिये जाये तो गधा क्या पियेगा."
शराबी :- "जाहिर है पानी पियेगा."
उपदेशक -: "क्यों ?"
शराबी :- "क्योंकि वो गधा है।"

4.शराबी को शुद्ध दारू पीता देख अमेरिकन बोला :- "पानी तो मिला लो।"
शराबी :- "हम इंडियन हैं, इतना पानी तो दारू देख के ही मुंह में आ जाता है।"

5.पुलिस (शराबी से) :- "रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो?"
शराबी (पुलिस से) :- "मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं।"
पुलिस (शराबी से) :- "इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा?"
शराबी :- "मेरी बीवी।"

6.एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था। एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा। शराबी ने उससे कहा :- "एक टैक्सी ले आओ।"
युवक :- "मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नही।"
शराबी :- "नाराज क्यों होते हो भाई? तो ठीक है एक हवाई जहाज ही ले आओ फिर।"

7.शराबी :- "गरम क्या है ?"
वेटर :- चाउमीन.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- सूप.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- उबलता पानी.
शराबी :- और गरम ?
वेटर :- आग का गोला है साले.
शराबी :- लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

8.पंजाबी की शादी की पार्टी में डीजे ने पूछा :- कब तक बजाना है ?
मेजबान :- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जेनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगें।

9.शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है। उसकी बीवी दरवाजा खोलती है।
शराबी :- कौन हैं आप?
बीवी :- मुझे भूल गए।
शराबी :- नशा हर गम को भुला देता है बहन।

10. पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा :- चल।
टैक्सी चालक ने गाड़ी शुरू की, फिर बंद कर दी और बोला :- साब हम पहुँच गए।
पहले ने उसे पैसे दे दिए और दूसरा बोला :- धन्यवाद।
तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला :- आराम से चलाया कर साले। मरवा देता आज।

11.एक शराबी लेट कर गाने गा रहा था। 2-3 गाने गा कर वो उलटा लेटकर गाने लगा।
दूसरा शराबी :- यार उलटा लेट कर क्यों गाने लगा?
शराबी :- Pehle साइड A थी अब B साइड है।

12.एक शराबी आंखें दान करने गया।
काउंटर क्लर्क ने कहा :- कुछ कहना चाहते हो?
शराबी :- जिसे लगाओ उसे बता देना कि दो घूंट के बाद ही खुलती हैं।

टिप्पणियाँ